
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम में हाउस की बैठक के दौरान भाजपा पार्षद सुरिंदर भट्टी ने कूड़े के डंप पर हुए एक मामले को लेकर किसी जस्सा नाम के व्यक्ति पर मामला दर्ज करवाने की मांग की और उसकी जांच विजीलेंस से करवाकर पूरे मामले से पर्दा उठाने को कहा। इस दौरान वह कुर्सी से उठकर जमीन पर बैठ गए और उन्होंने जब तक हाउस ने उनकी मांग का समर्थन नहीं किया तथा अधिकारियों ने कार्यवाही का आश्वासन नहीं दिया, तब तक वह जमीन पर ही बैठे रहे।

https://www.facebook.com/share/r/1Aed4mjRfL
उन्होंने कहा कि इस मामले की विजीलेंस जांच होनी चाहिए तथा इसमें किसी का भी नाम सामने आए, फिर चाहे वह कोई पार्षद या अधिकारी ही क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।












