
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रूस में एएन-24 एएन-24 ट्विन टर्बोप्रॉप यात्री विमान के क्रैश हो गया। इस विमान में क्रूम मेंबर समेत करीब 50 लोग सवार थे। इससे पहले इस विमान का ATC यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूटने की बात सामने आई थी। ये विमान चीन सीमा के पास अमूर क्षेत्र में ये हादसा हुआ है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ये विमान ब्लागोवेशचेंस्क से टिंडा तक लगभग 570 किलोमीटर की उड़ान पर था। विमान में चालक दल के छह सदस्य समेत करीब 50 लोग सवार थे। इसी दौरान एटीसी से उसका संपर्क टूट गया था। आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि विमान अपने गंतव्य से कई किलोमीटर पहले रडार से गायब हो गया था। बचाव अभियान अभी जारी है। हादसे की वजह खराब मौसम और चालक दल की गलती को माना जा रहा है।











