Tuesday, October 20, 2026
Home International थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध शुरू, दोनों देशों ने दागे रॉकेट

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध शुरू, दोनों देशों ने दागे रॉकेट

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध शुरू हो गया है। इस युद्ध में करीब 12 लोगों की मौत हो गई है। थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई है।  दोनों देशों ने विवादित सीमा क्षेत्र में एक-दूसरे पर गोलीबारी की। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कंबोडिया ने थाईलैंड के एक बड़े गैस स्टेशन को निशाना बनाकर BM-21 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से हमला किया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। बैंकॉक के कई इलाकों में सेना को अलर्ट पर रखा गया है, जबकि सीमा के पास तैनात सैनिक अपनी जान बचाने के लिए ज़मीन पर लेटे हुए दिखाई दिए।

Advertisements

बताया जा रहा है कि रॉकेट हमले के बाद सेना ने इलाके को खाली करा लिया और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। थाई सेना ने एक बयान जारी कर कंबोडिया से इस घटना की ज़िम्मेदारी स्वीकार करने की मांग की है। सेना का कहना है कि यह घटना दोनों देशों की सीमा पर शांति और स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा है। थाईलैंड ने कंबोडिया पर 1997 की ओटावा संधि का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है, जो बारूदी सुरंगों के निर्माण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here