Tuesday, October 20, 2026
Home Latest केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 54वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता चौथे दिन के रोमांचक...

केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 54वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता चौथे दिन के रोमांचक दौर में

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। एलपीयू कैंपस में गुरुवार को 54वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (बालक वर्ग) चौथे दिन के रोमांचक दौर में पहुँच  चुकी है। पाँच दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में  देशभर की टीमों की भागीदारी देखी जा रही है। पूरा दिन खेल के मैदान उत्साही प्रतिभागियों से गुलजार रहे और शीर्ष सम्मान हासिल करने के लिए छात्र खिलाड़ियों द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का जज्बा दिखाई दिया। विभिन्न खेलों निशानेबाजी, वॉलीबॉल, खो-खो और हैंडबॉल के लिए समानांतर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements
हैंडबॉल अंडर-14 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हैदराबाद ने रायपुर  को 10-08 से हराया। हैंडबॉल अंडर-17 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पटना ने देहरादून को 14-11,रायपुर ने दिल्ली को 14-09, लखनऊ ने गुरुग्राम को 18-15 और रांची ने बेंगलुरु को 10-09 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया| वॉलीबॉल अंडर -14 के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में पटना ने चंडीगढ़ को 3-0,देहरादून ने हैदराबाद को 3-1 वाराणसी ने दिल्ली को 3-0  और  रांची ने आगरा को 3-1 से हराया | वॉलीबॉल अंडर -17 के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में आगरा ने देहरादून को 3-1, वाराणसी ने लखनऊ को 3-0 और रांची ने चंडीगढ़ को 3-1 और से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया ।
भारत के पारंपरिक खेल खो-खो अंडर-14 क्वार्टर फाइनल  मुकाबलों में लखनऊ ने जम्मू को 14-12,देहरादून ने एर्नाकुलम को 19-09,चेन्नई ने भोपाल को 19-08 और मुम्बई ने बेंगलुरु को 15-14 से परास्त कर अपने लिए सेमीफाइनल का  टिकट कटवाया  ।अंडर-17 क्वार्टर फाइनल  मुकाबलों में  बेंगलुरु ने रायपुर को 19-16 ,लखनऊ ने जबलपुर को 13-10,भुवनेश्वर ने  गुवाहाटी को 21-16 और कोलकाता ने चेन्नई को 16-14 पराजित कर  सेमीफाइनल में पहुँचे।

 पी.सी. तिवाड़ी, सहायक आयुक्त, चंडीगढ़ संभाग ने स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वहीं, श्री करमबीर सिंह, प्राचार्य, के. वि. क्रमांक-1 पठानकोट ने संपूर्ण आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी की और आयोजन टीम की सराहना की।

 पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के लिए उत्कृष्ट आवास और स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन सुविधाओं की भी सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।  श्री के के गेरा ,प्राचार्य के वी 2 आरसीएफ हुसैनपुर तथा श्री वीरेन्द्र कुमार ,उप प्राचार्य पीएम श्री के वी सूरानुस्सी द्वारा  खेल मैदानों की निगरानी एवम उत्तम व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है ।

21 जुलाई 2025 से आरंभ हुई केन्द्रीय विद्यालय संगठन की 54वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) का समापन समारोह  कल दिनांक 25 जुलाई 2025 को होगा| कार्यक्रम में वरिंदर सिंह  घुम्मन ( मिस्टर एशिया बॉडी बिल्डर) मुख्य अतिथि  और ब्रिगेडियर सुनील कुमार सौल (अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति  केन्द्रीय विद्यालय जालंधर छावनी) विशिष्ट  अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगेI इस कार्यक्रम में इन पाँच दिनों तक  चली प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखा कर अपने संभाग को पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों को मैडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here