Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh पंजाब में 31 जुलाई को सरकारी छुट्टी का ऐलान

पंजाब में 31 जुलाई को सरकारी छुट्टी का ऐलान

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह जी के शहीदी दिवस के मौके पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। जानकारी देते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इस दिन पंजाब के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, स्कूल व कॉलेज बंद रहेंगें। अमन अरोड़ा ने बताया कि लंबे समय से कम्बोज समाज की कुछ मांगें लंबित थीं, जिनमें एक प्रमुख मांग यह भी थी कि शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पूरे राज्य में छुट्टी घोषित की जाए।

Advertisements

इसी मांग को ध्यान में रखते हुए 31 जुलाई को पंजाब में गजटेड अवकाश का ऐलान किया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक और अहम मांग को भी सरकार ने स्वीकार कर लिया है, जिसके तहत भवानीगढ़, भीखी, सुनाम, कोटशमीर रोड का नाम शहीद ऊधम सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा। इस नामकरण का औपचारिक ऐलान 31 जुलाई को मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल द्वारा किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पटियाला से भवानीगढ़ रोड का नाम भी शहीद ऊधम सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा और इसके लिए मुख्यमंत्री मान द्वारा केंद्र सरकार से बातचीत की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here