
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टॉडलर्स होम स्टडी हॉल स्कूल में देश के महान स्वतंत्रता सैनानी शहीद उधम सिंह जी की शहादत को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उधम सिंह जी के अद्भुत साहस, बलिदान और देश भक्ति से प्रेरित करता है। शहीद उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले में हुआ था। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड में हजारों निर्देष भारतीयों की हत्या के प्रतिशोध स्वरूप 13 मार्च 1940 को लंदन में जनरल माइकल ओ डायर को गोली मार दी।

इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दे दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद छात्रों ने भाषण, कविता और नाटक के माध्यम से शहीद उधम सिंह के जीवन को प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमन गुलाटी ने कहा कि शहीद उधम सिंह का बलिदान हमें यह सिखाता है कि देश की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए कोई भी त्याग छोटा नहीं होता। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त और जागरूक नागरिक बनना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।











