Saturday, October 31, 2026
Home Latest राहुल व प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिसारत में...

राहुल व प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिसारत में लिया

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव आयोग और भाजपा पर वोटों की चोरी का आरोप लगा रहे है। विपक्षी सांसदों का सांसद से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक विरोध मार्च शुरू हो गया है। संसद के मानसून सत्र के 16वें दिन हंगामे के कारण लोकसभा को दोपहर दो बजे तक स्पीकर ओम बिरला ने स्थगित कर दिया है। इसके बाद विपक्ष के 250 से अधिक सांसदो ने चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च शुरू कर दिया है। विपक्षी सांसद वोट बचाओ के बैनर लिए हुए मार्च कर रहे हैं।

Advertisements

विपक्षी सांसदों के मार्च को लेकर लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा कि उन्होंने इसकी अनुमति नहीं मांगी। दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, टीएमसी सांसद सागारिका घोष समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है। यह सभी चुनाव आयोग कार्यालय की तरफ मार्च कर रहे थे। हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि डरे हुए हैं, सरकार कायर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here