Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया  

सरकारी कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया  

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर में कॉलेज के प्रिंसिपल गुरमीत सिंह जी के नेतृत्व में रेड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार और एन.एस.एस इंचार्ज अरुण कुमार के सहयोग से ‘‘अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस’’ मनाया गया। जिसे मनाते हुए सेमिनार, पोस्टर बनाने, भाषण, शपथ ग्रहण, रैली और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दिवस को मनाते हुए इस वर्ष के विषय ‘‘टिकाऊ विकास लक्ष्य और उससे परे के लिए स्थानीय युवा कारवाईयां’’ पर विशेष चर्चा की गई। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा दिवस और अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अंतर के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रो. विजय कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस को हर साल मनाने के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि इस दिवस पर युवा वर्ग को उनके कर्तव्यों का एहसास करवाना ही मुख्य उद्देश्य होता है।

Advertisements

उन्होंने युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय उनका होगा इसलिए उन्हें अपना व्यक्तित्व ऐसा बनाना होगा ताकि देश दिन दुगनी और रात चौगुनी तरक्की करे। उन्हें नशों से दूर रहना होगा, यातायात के नियमों का पालन करना होगा, बेटा-बेटी को समान समझना होगा, सामाजिक बुराइयों से बच कर रहना होगा, समाज और देश की सेवा करनी होगी, पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग देना होगा क्योंकि जब हम खुद को एक अच्छा इंसान बना लेंगे तभी दूसरों को भी हम अच्छा बना पाएंगे।

 प्रो. विजय कुमार के नेतृत्व में विषय अनुसार विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाए, उन्होंने अपने विचार पेश किए, उन्हें अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाने की शपथ दिलाई गई, कॉलेज में रैली निकाली गई और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्राओं मुस्कान, खुशबू और रमनदीप कौर और छात्र साहिल और अर्श ने इस दिवस को मनाने में विशेष सहयोग दिया। वाइस प्रिंसिपल विजय कुमार, प्रो. रणजीत कुमार, प्रो. ममता चौधरी, प्रो. अरुण कुमार के अलावा बड़ी संख्या में छात्राएं इस समय उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here