
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। टॉडलर्ज होम स्टडी हॉल स्कूल के छात्र निपुण शर्मा ने होशियारपुर में आयोजित जिला स्तरीय एकल गायल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। मधुर स्वर और सुरों की सटीकता से निपुण शर्मा ने भी का मनमोह लिया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया, लेकिन निपुण शर्मा ने अपने आत्मविश्वास, सुर और लय के उत्कृष्ट संयोजन से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

उसके इस शानदार प्रदर्शन के लिए निपुण शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और सहपाठियों ने इस उपलब्धि पर निपुण शर्मा को बधाई दी और भविष्य में और ऊँचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दी। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य छात्रों को लिए प्रेरणा भी है।











