Tuesday, October 6, 2026
Home Education स्मार्ट स्कूल पुरहीरां में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

स्मार्ट स्कूल पुरहीरां में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डायरेक्टर स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब और डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेशों के अनुसार, आज स्कूल ऑफ एमिनेंस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पुरहीरां में प्रिंसिपल रमनदीप कौर की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र होशियारपुर से काउंसलर प्रशांत आदिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा हमारे समाज को दीमक की तरह खा रहा है। ’पांच आबों’ की धरती पंजाब के वारिसों को बचाने की बहुत ज़रूरत है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि नशाखोरी एक मानसिक बीमारी है, जिसका इलाज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ़्त किया जाता है।  होशियारपुर में 2 नशा मुक्ति केंद्र (सिविल अस्पताल होशियारपुर और दसूहा), 1 नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र (होशियारपुर) और 16 नशा मुक्ति दवा केंद्रों में मरीज़ों का इलाज किया जाता है। 2015 से अब तक 10 साल के सफर में 3000 से ज़्यादा लोग अपना इलाज करवा चुके हैं। इन केंद्रों ने पूरे पंजाब में एक अलग ही पहचान बनाई है, जिसके कारण अक्सर उच्च अधिकारी, कैबिनेट मंत्री, और महामहिम राज्यपाल पंजाब इनका दौरा करते रहते हैं। आओ अभियान चलाएं , नशा मुक्त पंजाब बनायें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here