Sunday, October 11, 2026
Home Latest बस खड़े ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकराई, 10 लोगों की मौत,...

बस खड़े ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकराई, 10 लोगों की मौत, 35 घायल

पश्चिम बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में दर्दनाक हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी मुताबक बर्धमान से दुर्गापुर की ओर जा रही एक निजी यात्री बस एक खड़े ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकरा गई।

Advertisements

बताया जा रहा है कि यात्री गंगा स्नान करके लौट रहे थे। बस में 6 बच्चों समेत कुल 45 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here