Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur स्व. प्रधानमंत्री वाजपेयी ने अपनी सादगी से पूरे विश्व का दिल जीता...

स्व. प्रधानमंत्री वाजपेयी ने अपनी सादगी से पूरे विश्व का दिल जीता था: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की ओर से स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथी पर एक कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी ने अपनी सादगी व दूरअंदेशी सोच व मजूबत संकल्प से पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया। उन्होंनें कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी जी ने जिस तरह भारत को मजबूर करने केलिए कई सख्त निर्णय लिए उसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंनें कहा कि वाजपेयी जी ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को आगे बढाने का काम किया उसी की बदौलत भारत ने बढ़ी तेजी से विश्व में अपने-आपको स्थापित किया। इस अवसर पर कौंसिल के प्रदेशाध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिए।

Advertisements

उन्होंनें जिस तरह सादगी भरे जीवन जी कर देश की एकता, अखंडता और तरक्की के लिए काम किया उसके लिए देशवासी उन्हें सदैव याद रखेंगे। उन्होंनें वाजपेयी जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भारत ही नहीं, विश्व का एक महान नेता पुकारा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. पंकज शर्मा के अलावा मनोज शर्मा, डा. राजकुमार सैनी, अशोक कुमार गोल्डी, मोहित संधू, राजकुमार शर्मा, डा. वशिष्ट कुमार, जसवीर सिंह, हरीश बेदी, विक्रांत शर्मा, अमित पटियाल आदि कार्यकर्ताओं भी स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here