दलित इंसाफ यात्रा के लिए होशियारपुर से जत्था रवाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी व दिलबाग राय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कैप्टन सरकार के शासनकाल में दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ कड़ा रुखअख्तियार किया है, जिसके लिए आज जालंधर से चंडीगढ़ भाजपा एससी मोर्चा के नेतृत्व में जाकर मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव किया गया है।

Advertisements

जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में जिला एससी मोर्चा की भारी संख्या में कारों का काफला जालंधर के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि जब-जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार आई है तब तक दलित समाज को हाशिए पर धकेला गया है, दलितों को दबाने-कुचलने का काम हमेशा ही कांग्रेस की सरकार में ही होता है। पूरे पंजाब में अराजकता का माहौल पैदा हो चुका है ,जिसलिए भारतीय जनता पार्टी आज दलित समाज को साथ लेकर मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने जा रहे हैं। इस मौके पर निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब एससी मोर्चा की इस कार प्रदर्शन में होशियारपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता चंडीगढ़ गए हैं। इस मौके पर निपुण शर्मा ने कहा कि पंजाब में अब कांग्रेस सरकार वेंटिलेटर पर है।

दलित बच्चों की स्कॉलरशिप का पैसा खाने वाले अब दलित बच्चों पर अत्याचार कर रहे हैं, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा ने हमेशा ही गरीब व पिछड़े लोगों की लड़ाई आगे आकर लड़ी है और पूरे दलित समाज में कांग्रेस के प्रति आक्रोश है। इस संघर्ष को तब तक नहीं खत्म किया जाएगा जब तक पंजाब में कैप्टन सरकार को उखाड़ नहीं फेंकेगे। इस मौके पर कुलवंत कौर, कृष्ण अरोड़ा, नरिंदर कौर, निति तलवार, भारत भूषण वर्मा,जसवीर सिंह पप्पी, अनिल हंस, चिंटू हंस, जिंदु सैनी, राजा सैनी, सुरिंदर भट्टी,अमरजीत लाडी,अश्वनी गैंद, सुरिंदर कौर, अश्वनी विग, शिव कुमार काकू, तरुण अरोड़ा, अश्वनी पदराना ,राज कुमार,राजा पुरहिरा , करण मेहता आदि भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here