Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur टॉडलर्ज होम के नन्हें चित्रकारों ने कैंसल टोयोटा द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता...

टॉडलर्ज होम के नन्हें चित्रकारों ने कैंसल टोयोटा द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैसल टोयोटा द्वारा आयोजित एक विशेष ड्रॉइंग प्रतियोगिता में टॉडलर्ज़ होम स्टडी हॉल स्कूल के नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और रंगों की दुनिया में अपनी कल्पनाओं को साकार किया। यह प्रतियोगिता केवल बच्चों की कला को प्रोत्साहित करने तक ही सीमित नहीं रही बल्कि इसने उन्हें विद्यालय और घर से बाहर किसी नए वातावरण में जाकर
आत्मविश्वास विकसित करने का भी अवसर प्रदान किया। बच्चों ने टोयोटा टीम से मुलाकात की और कार के मूलभूत ढांचे तथा उसके विभिन्न भागों के बारे में रोचक जानकारियाँ प्राप्त की। सिर्फ इतना ही नहीं, वापसी पर बच्चों को यातायात नियमों की बुनियादी जानकारी भी दी गई, जिससे उनमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता विकसित हुई।

Advertisements

विद्यालय के प्राधानाचार्या सुमन गुलाटी जी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को नई सीख मिलती है। कला के माध्यम से वे अपनी कल्पनाशीलता को व्यक्त करते हैं और नई जगहों पर जाकर आत्मविश्वास भी प्राप्त करते हैं। साथ ही, सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम कैसल टोयोटा टीम का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस पर उपयोगी कार्यक्रम का भाग लेकर बच्चों आयोजन किया।” प्रतियोगिता में ने यह साबित कर दिया कि वे भविष्य में न केवल अच्छे कलाकार बन सकते हैं बल्कि जागरूक नागरिक भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here