Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur गुजरात मे मुफ्त की रेवड़ी पर भारी राष्ट्रवाद: मीनू सेठी

गुजरात मे मुफ्त की रेवड़ी पर भारी राष्ट्रवाद: मीनू सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का होशियारपुर भाजपा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह लाडी की अध्यक्षता में लड्डू बाँटकर जश्न मनाया गया।इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी विशेष तौर पर उपस्थित रही। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी कार्यकताओं को बधाई देते हुए कहा कि गुजरात की प्रचंड जीत ने मोदी के विकास माडल पर मोहर लगाई और मौकापरस्त पार्टियों को गुजरात से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Advertisements

सेठी ने कहा कि मुफ़्त की रेवड़ियां बाँटने वाली आप पार्टी पर राष्ट्रवाद भारी पड़ गया।गुजरात और हिमाचल में औंधे मुंह गिरी आप पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है। सेठी ने कहा कि गुजरातियों ने स्वाभिमान को मुखर रखते हुए मोदी सरकार को दोबारा गुजरात की सत्ता सौंपी है।जिसके लिए वहां के कार्यकर्ता और वोटर बधाई के पात्र है। इस मौके राजकुमार,राजन बांसल,पलविंदर सिंह नाणी,सुदामा,विनय कुमार,शत्रुघ्न,अखिलेश कुमार,किरण सैनी,उषा देवी,पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here