
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जब से प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है उसने जनता की लूट के नए-नए तरीके खोजकर लागू कर दिए हैं तथा ताजा मामले में फोटो खींचकर आन लाइन चालान का मामला प्रकाश में आ रहा है। लोग सड़क से गुजर जाते हैं और आल लाइन चालान उनके घर पहुंच जाता है यानि कि मैसेज आ जाता है कि आपका 2 हजार का या 5 हजार का चालान हो चुका है और इसका भुगतान करें। जिस कारण लोगों को मानसिक एवं आर्थिक दोनों तरह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब सरकार के इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है।

यह बात भाजपा नेताओं सुरेश भाटिया बिट्टू जिला महामंत्री भाजपा व पूर्व पार्षद और अश्वनी गैंद जिला सचिव भाजपा के साथ यशपाल शर्मा, अरुण तेनजा, नवनीत भाटिया लक्की, मधुसूधन तिवाड़ी, विनोद मल्होत्रा एवं विनय खन्ना ने आन लाइन चालान की प्रक्रिया की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारे यहां का न तो इंफ्रास्ट्रक्टर इतना डेवेल्प हैं और न ही सड़कें इतनी बढ़िया कि ट्रैफिक नियमों की पालना को पूरी तरह से यकीनी बनाया जा सके। हम यह कहते कि ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करनी चाहिए, करनी चाहिए तभी तो सभी के लिए सड़क पर सफर सुरक्षित होगा। लेकिन पंजाब पुलिस द्वारा अनायास ही लोगों के चालान काटे जाना सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि पुलिस पर दवाब ही कह सकते हैं कि उसने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने जा रही गाड़ी का ही चालान काट दिया, जिसकी सभी तरफ निंदा हो रही है। इस घड़ी में तो कम से कम नियमों से छूट दी ही जा सकती है। इतना ही नहीं एक लड़की जोकि मुंह पर चुनरी बांधकर जा रही थी तथा पुलिस ने जब उसे रोका कि व पूछा कि मुंह क्यों बांधा है तो उसने बताया कि उसे डस्ट एलर्जी है व इसलिए उसने मुंह बांधा है। पुलिस ने उसे जाने दिया तथा जब वह घर पहुंची तो उसे आन लाइन चालान पहुंच चुका था। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार का चालान के माध्यम से राजस्व इकट्ठा करने का तरीका बताता है कि सरकार के पास कुछ भी नहीं है तथा वह जनता को एक तरफ सुख सुविधाएं देने के दावे करती नहीं थक रही तो दूसरी तरफ आर्थिक शोषण के जरिये खोज रही है।
लेकिन अब पंजाब की जनता जागरुक हो चुकी है तथा वह एक बार की हुई गलती को दोबारा दोहराने के मूड़ में नहीं है। इसलिए लोग 2027 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि वह घबराए नहीं भाजपा सरकार की गलत नीतियों का विरोध करती रही है और करती रहेगी तथा अपील है कि 2027 में भाजपा का साथ देकर ऐसी धक्केशाही से मुक्ति के साथ-साथ पंजाब के विकास को पक्का करें।












