
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मासूम हरवीर को जिन यातनाओं से मारा गया है उसे इंसानियत शर्मसार हुई है । इस काम को अंजाम देने वाले दरिंदे को सख्त से सख्त सजा मिले इसके लिए शिरोमणि अकाली दल महरूम हरबीर को कानूनी सहायता प्रदान करेगा।

उपरोक्त शब्द शिरोमणि अकाली दल के कौमी उप प्रधान संजीव तलवाड ने आज प्रेस के नाम जारी वक्तव्य में कहे। तलवाड़ ने कहा कि जैसे पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोषी पहले भी बलात्कार के जुर्म में 7 साल सजा काट चुका है और अब उसने इस घटना को अंजाम देकर सभी हदें पार कर दी हैं । संजीव तलवार ने वकील भाईचारे से अपील की के इंसानियत के दुश्मन ऐसे दरिंदे को कानूनी सहायता ना प्रदान करके मासूम हरवीर को श्रद्धांजलि अर्पित करें।












