Friday, October 23, 2026
Home National सुजानपुर में खुला जलशक्ति विभाग का डिविजन कार्यालय

सुजानपुर में खुला जलशक्ति विभाग का डिविजन कार्यालय

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। सोमवार को सुजानपुर के लोकप्रिय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह सुजानपुर जल शक्ति डिविजन का विधिवत्त रूप से शुभारंभ किया। विधायक का कार्यकाल स्थल पर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। डिवीजन के शुभारंभ के उपरांत विधायक ने मीडिया  को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिख रहा है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से और जनता के सहयोग से आज प्रथम नवरात्रि के उपलक्ष पर जल शक्ति विभाग के डिवीजन का शुभारंभ किया।

Advertisements

विधायक ने कहा ऐसे ही कई विकासशील कार्य सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चले हुए हैं जिसमें से अभी नावार्ड के तहत मंजूर हुई हवानी से बनालग वाया लोअर उटपुर सड़क के लिए 8 करोड़ 75 लख रुपए के करीब का बजट मंजूर हुआ है। सुजानपुर बस अड्डा क्या कार्य कुछ ही समय में शुरू हो जाएगा जो की डोली में बनना है करोट में बनने वाले डे बोर्डिंग स्कूल का कभी कुछ समय उपरांत कार्य शुरू हो जाएगा । विधायक ने सुजानपुर की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया और कहा की जो जिम्मेवारी उन्होंने मुझे दी है उसका में पूरे निष्ठा से निर्वहन कर रहा हूं और आगे भी ऐसे विकासशील कार्य होते रहेंगे।

विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने पूरे विधायक को नसीहत दी और कह  कि वे अपने दायरे में रहकर मुख्यमंत्री के ऊपर टीका टिप्पणी करें। मुख्यमंत्री का कद बहुत बड़ा है और उन्हें मुख्यमंत्री के ऊपर सोच समझकर बयान बाजी करनी चाहिए। विधायक ने कहा कि मुझे तो लगता है कि पूरे विधायक को मुख्यमंत्री का फोबिया हो चुका है उन्हें रात के सोते समय सुबह उठते समय हर कार्य करते समय मुख्यमंत्री का चेहरा ही दिखाई देता है, इसके चलते हुए मुख्यमंत्री के ऊपर अनाप-शनाप बयान बाजी करते रहते हैं। विधायक ने कहा कि पूर्व विधायक ने कहा कि टिप्पणी करनी है तो सुजानपुर की जनता की भलाई के लिए करें ना कि अपने आप को सुर्खियों में बने रहने के लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here