Thursday, October 29, 2026
Home National 9.44 करोड़ से बनेगी तलाशी गांव के लिए सड़क, मिली प्रशासनिक स्वीकृति

9.44 करोड़ से बनेगी तलाशी गांव के लिए सड़क, मिली प्रशासनिक स्वीकृति

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर की ग्राम पंचायत धनेड़ के तलाशी गांव में 9.44 करोड़ रुपए से सड़क का निर्माण होगा। वर्षों से चली आ रही गांव के लोगों की सड़क की मांग अब जल्द ही पूरी होगी। विधायक आशीष शर्मा ने अपनी विधायक प्राथमिकता में इस सड़क का निर्माण कार्य डाला था। अब नाबार्ड के तहत इस सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदेश सरकार ने भी दे दी है।

Advertisements

विधायक आशीष शर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई दी है एवं कहा है कि वर्षों से तलाशी गांव के लोग सड़क सुविधा से वंचित रहे हैं। उन्होंने लगातार विधानसभा और अपनी विधायक प्राथमिकता में इस सड़क के निर्माण कार्य को डाला था। जिस पर नाबार्ड से यह स्वीकृति मिली और बजट जारी हुआ। अब प्रदेश सरकार से भी प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद एक माह के भीतर इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए टेंडर हो जाएंगे। इसके पश्चात इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा एवं क्षेत्रवासियों को जल्द ही सड़क की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।

वही विधायक आशीष शर्मा ने उनके किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद उनका हाल-चाल पूछने पहुंचे लोगों एवं फोन के माध्यम से उनका कुशलक्षेम जानने वालों का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद और महादेव की कृपा से वह अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और जल्द ही सभी के बीच पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here