Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित थे पं दीनदयालः विजय सांपला

राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित थे पं दीनदयालः विजय सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला जी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisements

श्री सांपला जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित एवं समाजसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने अंत्योदय अर्थात समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण का मार्ग दिखाया।

उन्होंने आगे कहा कि पंडित जी की विचारधारा और आदर्श आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही भारत को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर श्री सांपला जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर अश्वनी ओहरी, साहिल सांपला, नितिन गुप्ता,शिवम् ओहरी, डॉ सुभाष, संजीव जख्मी, अमृत शर्मा,अमलोक हुंदल, सूरज शर्मा,भावेश धवन, सुनंदन सूद, मनीष शर्मा, नितीश वर्मा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here