
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारतीय संस्कृति ही केवल एक ऐसी संस्कृति है जो विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखती है। अगर वैज्ञानिक तरीके से भी देखा जाए, तो भारत के धार्मिक कार्यक्रमों में भी सृष्टि निर्माण का संदेश मिलता है। उपरोक्त शब्द पार्षद नीति तलवाड़ ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रमी संवत 2075 के अगमन पर वार्ड नंबर 4 में करवाए जा रहे कार्यक्रमों के अवसर पर कहे।
पार्षद तलवाड़ ने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत विदेशी परंपराओं को हमारे ऊपर थोपने की कोशिश की गई। उन्होने कहा कि भूगौलिक आजादी की एवका में भारतीयों को मानसिक गुलामी प्रदान करने की कोशिश की गई।

-पूरा सप्ताह चलेंगे नव वर्ष के कार्यक्रम
पार्षद तलवाड़ ने कहा कि नारायण नगर में पूरा सप्ताह नए साल के आगाका में कार्यक्रम करवाए जाएंगे, जिस में हमारे बच्चे अपनी अमीर विरासत को पहचान कर इसे पहचान सकें। इस मौके पर ऊषा किरण. संतोष रानी, हेमलता, किरण बाला, अंजना शर्मा, डोली शर्मा, कोमल, प्रिया सैनी, अंजू, कृष्णा, पूजा, सोनिया तलवाड़, रजनी, कोमल, कृष्णा थापर, नीतू थापर, दीपा, प्रेरणा व अन्य मोहल्ला वासी भी उपस्थित थे।












