Saturday, October 31, 2026
Home Latest PM Modi ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का

PM Modi ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित समारोह में विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया डाक टिकट और 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। आरएसएस की स्थापना 1925 में नागपुर में केशव बलीराम हेडगवेर द्वारा की गई थी। उसे स्वयंसेवक-आधारित सामाजिक और सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। संगठन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा राहत और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रकाशित डाक टिकट और स्मारक सिक्का इन योगदानों का प्रतीक हैं और संगठन की सेवाओं को सम्मानित करते हैं।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस डाक टिकट की अपनी विशेष महत्ता है। पीएम मोदी ने कहा कि यह डाक टिकट उसी ऐतिहासिक क्षण की स्मृति को संजोता है। साथ ही, इसमें संघ के उन स्वयंसेवकों की भी झलक है, जो लगातार देश की सेवा में लगे हुए हैं और समाज को सशक्त बना रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय चिह्न है और दूसरी ओर सिंह के साथ वरद मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि है, जिनके सामने संघ के स्वयंसेवक समर्पण भाव से नमन करते दिखाई देते हैं। पीएम मोदी ने उल्लेख किया कि यह पहली बार है जब भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर अंकित की गई है। सिक्के पर संघ का बोध वाक्य भी लिखा है- “राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here