
यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। फर्रूखाबाद जिले के खिमसेपुर आद्योगिक क्षेत्र में रनवे पर उड़ान भरते समय एक मिनी जेट प्लेन फिसल गया और बाउंड्री से टकरा गया। यह मिनी जेट प्लेन एक उद्योगपति के परिवार को लेकर खिमसेपुर आया था। हादसे में विमान में सवार उद्योगपति और उनका परिवार बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

आरोप लगाया है कि पायलट की लापरवाही की वजह से बड़ी घटना घट सकती थी। पायलट को पहले ही जानकारी थी की पहिए में हवा कम थी। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट हेड मैनेजर मनीष कुमार पांडे ने बताया कि फ्लाइट यहां से भोपाल जा रही थी। कंपनी के डीएमडी अजय अरोड़ा ने बताया कि अब वह है आगरा से फ्लाइट लेकर भोपाल जाएंगे। फायर ब्रिगेड ने बताया उन्हें 12 घंटे पहले जानकारी नहीं दी गई थी। न ही ट्रेजरी फीस जमा की गई थी और लैंडिंग की सूचना आधे घंटे पहले ही बताई गई है।












