Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब सरकार की आर्थिक मंदहाली के चलते उद्योग विभाग, गमाडा व अन्य...

पंजाब सरकार की आर्थिक मंदहाली के चलते उद्योग विभाग, गमाडा व अन्य विभागों के विकास कार्य होंगे ठप: सूद 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया  हैं कि पंजाब में आर्थिक मंदहाली की स्थिति इतनी विगड़ चुकी हैं कि पंजाब सरकार ने बहुत से विभागों को जो विकास कार्यों के लिए ग्रांट के तौर पर फण्ड दिए गए थे। उन्हें वापस लिया जा रहा हैं।  मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार बनने से पहले कहा करते थे कि खजाना कभी खाली नहीं होता आज खजाना खाली होने के कारण स्थिति इस नौवत पर आ पहुंची हैं कि उद्योग विभाग के अंतर्गत पी एस आई ई सी   को उद्योगिक केंद्रों में इंफ्रास्टकचर बनाने के लिए तथा उसके रख रखाव के लिए दी गई ग्रांट इन एड के 243 करोड़ रुपए पंजाब सरकार ने सभी नियमों को ताक पर रख कर वापस मंगवा लिए हैं।   

Advertisements

पी एस आई ई सी  के भारी विरोध के बाबजूद पिछले महीने सरकार ने उपरोक्त रकम वापस लेने के साथ-साथ यह भी कहा हैं कि बिना उपयोग किये 500 करोड़ रुपए के फण्ड भी वापस किये जब कि पी एस आई ई सी के सूत्रों के अनुसार ग्रांट पहले ही इंफ्रास्टकचर पर खर्च हो चुकी है। ऐसा करने से पूरे पंजाब में उद्योगिक केंद्रों तथा फोकल पॉइंटों का विकास खत्म हो जाएगा तथा रख-रखाव भी ना होने से लोगों को भारी तकलीफें होंगी, जिससे पंजाब के उद्योगीकरण को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा हैं कि भगवंत मान हमेशा बयानबाजी करते रहते हैं कि पंजाब में बहुत से उद्योगपति  अपने उद्योग लगाने के लिए ततपर हैं , परन्तु ऐसी स्थिति के चलते तो पहले से लगे उद्योग भी उजड़  जाएगें। 

इतना ही नहीं पंजाब ब्योरो  ऑफ इन्वेस्टमेंट भी  सरकार ने 140 करोड़ रुपए वापस ले लिए हैं , जिससे नए उद्योग लाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया हैं। इससे अतिरिक्त पंजाब सरकार ने गमाडा से भी 5400  करोड़ की राशि वापस ले कर सरकारी खजाने में डाल दी हैं।  जिसका सीधा  असर मोहाली  तथा आस-पास के क्षेत्रों के विकास व  रख-रखाव पर पड़ेगा तथा लोगों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। बाकी भी बहुत सारे विभागों  से पैसे वापस लिए जाने के कारण पंजाब की चौमुखी तरक्की सवालों के घेरे में आ चुकी हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here