
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इसी बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में 3 क्रिकेटरों की मौत हो गई है। उन्होंनें पोस्ट में लिखा कि ACB उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटरों (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) की दुखद शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया।

इन प्लेयर्स के साथ पांच और लोगों की मौत हुई, जबकि सात घायल हो गए। खिलाड़ी एक मैत्रीपूर्ण मैच में भाग लेने के लिए शाराना गए थे। उरगुन लौटने के बाद उन्हें निशाना बनाया गया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि इस कृत्य को वह उसके एथलीटों और क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ी क्षति मानता है। शोक संतप्त परिवारों प्रति अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता भी व्यक्त करता है। इस घटना के बाद ही ट्राई सीरीज में हिस्सा ना लेने का फैसला किया गया है।












