
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 12 पंजाब बटालियन एन.सी.सी. होशियारपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल लवदीप सिंह सैनी (सेना मेडल) ने सरकारी कॉलेज का दौरा किया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेट्स को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने और सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर और प्रिंसिपल द्वारा इस अवसर पर पौधे लगाए गए। एन.सी.सी. इंचार्ज प्रो. हरजिंदर कुमार ने उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. मोनिका भी मौजूद रहीं।












