Saturday, October 10, 2026
Home Education हिज एक्सीलेंट स्कूल की डायरेक्टर शिक्षाविद् तृप्ता भंडारी का सम्मान

हिज एक्सीलेंट स्कूल की डायरेक्टर शिक्षाविद् तृप्ता भंडारी का सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 41 साल से शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय सेवाएं प्रदान कर रही हिज एक्सिलेंट स्कूल की डायरैक्टर तृप्ता भंडारी को विश्व महिला दिवस पर कार्मलाइट सोशल सर्विस सोसाइटी की तरफ से सम्मानित किया गया।

Advertisements

गौरतलब है कि तृप्ता भंडारी ने बी.एस.सी./बीएड करने के बाद 30 साल सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रेलवे मंडी) में सेवाएं प्रदान की तथा इसके बाद पिछले 11 सालों से वे होशियारपुर के प्रसिद्ध हिज एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर एवं स्कूल (बतौर डायरेक्टर स्कूल) में सेवाएं प्रदान कर रही हैं। शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार के दर्शाये मार्ग पर चलते हुए इनके सुपुत्र डा. आशीष सरीन भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान कर रहे हैं तथा आज होशियारपुर में कोचिंग एवं स्कूल शिक्षा प्रदान करने में अग्रणीय स्थान बनाए हुए हैं।

इस मौके पर महिला दिवस पर सम्मानित किए जाने पर तृप्ता भंडारी ने कार्मलाइट सोशल सर्विस सोसाइटी का धन्यवाद किया और कहा कि वे यह सम्मान पाकर गौवांवित महसूस कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here