Friday, October 9, 2026
Home Education श्री व्योमकेशा स्कूल में वार्षिक समारोह का सफल आयोजन

श्री व्योमकेशा स्कूल में वार्षिक समारोह का सफल आयोजन

होशियारपुर/दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री व्योमकेशा इंटरनेशनल स्कूल झीर दा खूह दातारपुर में वार्षिकोत्सव कला, संस्कृति और प्रतिभा की अद्भुत छटा से भरपूर रहा। चेयरमैन प्रमोद योगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि श्रीमती इंदु बाला पूर्व विधायक ने दीप प्रज्वलन से किया। उन्होंने बच्चों को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने और अध्यात्म से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि इंदु बाला ने बच्चों की धार्मिक प्रवृत्ति और संस्कृति से जुड़ाव की बहुत सराहना की तथा उन्हें हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने तथा उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को संस्कृति से जोड़ने के लिए विद्यालय के अध्यापकों की भी बहुत सराहना की। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक से एक बढ़कर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जहां योग प्रदर्शन ने दर्शकों को भारतीय परंपरा की झलक दिखाई, वहीं आधुनिक एवं शास्त्रीय नृत्यों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Advertisements

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मंच पर प्रस्तुत सामाजिक संदेशों से भरपूर नाटकों ने जहां दर्शकों को भावुक कर दिया वहीं हास्यप्रद नाटकों ने दर्शकों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया । सभी ने बच्चों के अभिनय की खूब सराहना की। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के साथ विद्यालय के चेयरमैन प्रमोद योगी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए और उन्हें हमेशा उन्नति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रथम योगी, डायरेक्टर सोनिया जोगी, चेयरपर्सन मधु जोगी, प्रिंसिपल शिखा वालिया एवं वाइस प्रिंसिपल पायल शर्मा ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।

समारोह में विशेष अतिथि के रूप में प्राइम न्यूज़ से विपिन शर्मा, तथा एडवोकेट हरविंदर सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल शिखा वालिया ने सभी स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल पायल शर्मा जीवन कुमारी, अनीता, नेहा तथा अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here