Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने...

जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने की विस्तृत समीक्षा बैठक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उपमंडल मजिस्ट्रेट होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव-2025 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा हेतु आज अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव को सुचारू, सुरक्षित और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग समयबद्ध रूप से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें।

Advertisements

बैठक में सबसे पहले स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल में कैमरे लगाने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। एसडीएम ने निर्देश दिया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जाएं। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर भी सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल करने के निर्देश दिए गए, ताकि मतदान प्रक्रिया पर निरंतर निगरानी रखी जा सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल की तैयारी, मतदान केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, तथा जेआर पालीटेक्निक कालेज, मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर होशियारपुर और डल्लेवाल कालेज में वॉशरूम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने 13 दिसंबर को पोलिंग पार्टियों के बैठने की व्यवस्था, तथा 13 दिसंबर दिन व रात और 14 दिसंबर को रिफ्रेशमेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी विशेष निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने 13 दिसंबर को चुनाव सामग्री के वितरण तथा 14 दिसंबर को प्राप्ति की व्यवस्थित प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा।

बैठक में चुनावी किटों की तैयारी और मतपत्रों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का भी विस्तार से समीक्षा किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर दी जाएं ताकि चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो सके। इस दौरान तहसीलदार भीम सैन, नायब तहसीलदार हृदयवीर सिंह, चुनाव कानूनगो हरप्रीत कौर के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here