Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur शिव सेना हिंदुस्तान हमेशा सनातन की रक्षा के लिए वचनबद्धः खन्ना/शिन्दा

शिव सेना हिंदुस्तान हमेशा सनातन की रक्षा के लिए वचनबद्धः खन्ना/शिन्दा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना हिंदुस्तान की एक विशेष बैठक होशियारपुर के पुरहिरां में जिला प्रधान राजिंदर शिंदा की अगुवाई में हुई मीटिंग में युवा पंजाब प्रधान राहुल खन्ना , युवा दोआबा प्रधान प्रशांत पंडित, युवा नेता राजू खोसला विशेष तोर पर शामिल हुए । मीटिंग में अमन शर्मा को जिला प्रधान मजदूर सेना, सपना को जिला प्रधान महिला सेना, गीता रानी को जिला प्रभारी महिला सेना नियुक्त किया।

Advertisements

इस मोौके मीटिंग को संबोधित करते हुए राजिंदर शिंदा ने कहा कि जल्द ही होशियारपुर में एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया जाएगा जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता जी विशेष रूप में शामिल होंगे इस मौके राजिंदर शिंदा ने कहा कि जिला होशियारपुर में नियुक्ति अभियान शुरू कर दिया गया है जल्दी ही जिले के सभी कस्बों और शहरों में नियुक्तियां की जाएंगी और युवाओं को सनातन के साथ जोड़ा जाएगा।

नवनियुक्त पाधिकारीयो ने पार्टी की सीनियर लीडरशिप का धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि वह पार्टी के प्रति पूरी वफादारी से कार्य करेंगे । इस मोके शिव सेना हिंदुस्तान को बड़ा बल मिला जब गीता रानी जी ने शिव सेना हिंदुस्तान की राजनीतिक शाखा हिंदुस्तान शक्ति सेना के बैनर के नीचे वार्ड नंबर-18 से इलेक्शन लड़ने का ऐलान किया ।इस मौके सूरज कुमार सिटी प्रधान, बंटी बंसल सिटी वाईस प्रधान, हरप्रीत सिंह सिटी जनरल सेक्ट्री, रवि खोसला युवा नेता, बेबी बंसल, भूपिंदर कौर, रितु, प्रिया आदि शामिल थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here