Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार तथा कत्लेआम पर कांग्रेस व...

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार तथा कत्लेआम पर कांग्रेस व ममता बैनर्जी की चुप्पी निंदनीय: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में गत दिनों एक हिन्दू युवक को जिन्दा जला कर मारने तथा नई सरकार के गठन के बाद लगातार हिन्दूओं के घर उजाड़ने व तरह-तरह से अत्यचार करने की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उसकी घोर निंदा की हैं।  उन्होंने कहा कि जब विदेशो में अन्य समुदायों के लोगों पर अत्यचार होते हैं तो कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल व तथा कथित सेकुलरवादी व मानवाधिकार के पैरोकार अलग-अलग ढंगो से भारत में रोष  प्रदर्शन करते दिखाई देते हैं।

Advertisements

परन्तु बंगलादेश में हिन्दुओं के कत्लेआम  तथा उन पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों की खबरे आने के बाद भी यही लोग चुप्पी धारे  बैठे रहते हैं। श्री सूद के साथ उपस्थित अन्य भाजपा नेताओं जिला महामंत्री व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, सतीश बावा, जीवेद सूद, दीक्षांत ठाकुर  ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की इस मामले में चुप्पी अत्यत  निंदनीय हैं।

यह लोग भारत या विदेशो में अन्य समुदायों पर हो रहे कथित अत्याचारों जिन में भारत  या हिन्दुओं की कोई भूमिका नहीं होती में   सबसे आगे हो कर  नेतृत्व करते दिखाई देते हैं।  श्री सूद ने कहा कि बंगलादेश की सृजनकर्ता  श्रीमती इंद्रा गांधी ने  बंगलादेश को बनाने पर  अपनी वाहवाही करवा रही   थी आज उसी का नतीजा हैं कि भारत ने  अपने आस-पास पड़ोसी देशो में अपना एक और दुश्मन देश पैदा कर लिया हैं ।  क्योंकि बंगलादेश में हिन्दुओं पर तो अत्याचार हो ही रहे हैं परन्तु वहां से अवैध घुसपैठियों के कारण भारत में आराजकता व जनसंख्या में बढ़ोतरी तथा बेरोजगारी बढ़ रही हैं।  केंद्र के  इन घुसपैठियों को रोकने के लिए सभी उपायओं का कांग्रेस व ममता बैनर्जी तथा अन्य विपक्षी दल विरोध कर के अपरोक्ष  रूप से बंगलादेश की मौजूदा अत्याचारी  सरकार को और बल दे रहे हैं।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here