Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की डिप्टी कमिश्नर ने की समीक्षा

गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की डिप्टी कमिश्नर ने की समीक्षा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने पुलिस लाइन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का जिला स्तरीय समारोह पूरी गरिमा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में आयोजित किया जाना चाहिए।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि समारोह के दौरान परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां और स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिवारों का सम्मान प्रमुख आकर्षण रहेगा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष चर्चा की गई। डिप्टी कमिश्नर ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग अलर्ट रहें।

आशिका जैन ने कहा कि सभी रिहर्सल समय पर पूरी की जाएं और परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल प्रतिभागियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए गर्व का अवसर है और इसका आयोजन जिला प्रशासन की जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि सम्मान भी है।

डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभागाध्यक्षों को सौंपे गए कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर,कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, एस.डी.एम होशियारपुर गुरसिमरनजीत कौर, एसपी नवनीत कौर के अलावा
संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here