Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur गैंगस्टरों के खिलाफ निर्णायक जंग है ऑपरेशन प्रहार: करमजीत कौर

गैंगस्टरों के खिलाफ निर्णायक जंग है ऑपरेशन प्रहार: करमजीत कौर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू किए गए राज्यव्यापी बड़े अभियान “ऑपरेशन प्रहार” का स्वागत करते हुए इसे पंजाब में अमन-कानून बहाल करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निडर और स्पष्ट नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सीधी और निर्णायक जंग का ऐलान किया है।

Advertisements

करमजीत कौर ने बताया कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के नेतृत्व में आज से पूरे पंजाब में करीब 2,000 पुलिस टीमें, जिनमें लगभग 12,000 पुलिस मुलाजिम शामिल हैं, सक्रिय रूप से छापेमारी कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे गैंगस्टर देश में हों या विदेशों में बैठकर अपराध संचालित कर रहे हों, किसी को भी कानून से ऊपर नहीं समझा जाएगा।

चेयरपर्सन ने कहा कि यह अभियान पुलिस बल के मनोबल को भी मजबूत करेगा, क्योंकि अच्छा और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को उचित इनाम देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए टोल-फ्री नंबर 93946-93946 जारी किया गया है, ताकि लोग बिना किसी डर के अपराध से जुड़ी जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकें।

करमजीत कौर ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि जो युवा किसी गलत राह पर भटक गए हैं, वे समय रहते इस रास्ते को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं। सरकार ऐसे युवाओं को सुधार और पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऑपरेशन प्रहार के जरिए पंजाब को अपराध-मुक्त, सुरक्षित और शांतिपूर्ण राज्य बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here