Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur बजरंग दल ने गोल्डी पट्टी को जिला चेयरमैन किया नियुक्त

बजरंग दल ने गोल्डी पट्टी को जिला चेयरमैन किया नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बजरंग दल हिंदुस्तान संगठन की एक विशेष बैठक शिव मंदिर में हुई। बैठक में संगठन की नीति-रीति के बारे में बजरंगियों को अवगत करवाया गया।

Advertisements

इस अवसर पर पार्टी की मजबूती के लिए सभी बजरंगियों को अपनी ओर से पूरा जोर लगाकर पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर मनजीत सिंह माहिलपुरी राष्ट्रीय सचिव और परमजीत सिंह फौजी बूढ़नगढ़ राष्ट्रीय अध्यक्ष सिख संगत द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और समाज कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मनजीत सिंह माहिलपुरी राष्ट्रीय सचिव और परमजीत सिंह फौजी बूढ़नगढ़ सिख संगत विंग द्वारा संगठन की मजबूती के लिए चल रहे भर्ती अभियान के तहत गोल्डी पट्टी को जिला होशियारपुर का चेयरमैन नियुक्त किया गया। इस मौके पर गोल्डी पट्टी ने संगठन को विश्वास दिलाया कि वह पूरी मेहनत और लगन के साथ संगठन के लिए कार्यशील रहेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्षों द्वारा माहिलपुर चौक में टिप्पर द्वारा हुए हादसे में घायल हुई लड़की, जिसकी हादसे के दौरान दोनों टांगें कट गई थीं, उसे ठीक होने पर सरकारी नौकरी और उचित मुआवज़ा दिलाने के लिए सरकार से पुरज़ोर मांग की गई और टिप्पर वालों से भी लड़की की बनती मदद के बारे में गुहार लगाई।

इस मौके पर संजीव कुमार सोनू चग्गरां, सन्नी नसरा, हरप्रीत टांडा, टोनी हांडा, जसवीर सिंह मिंटू जट्टपुर, अश्वनी ठाकुर (महावीर क्रांति दल), राजेश सैनी, सत्ती नारूनंगल, संजू गुप्ता, जुगल किशोर, रमन कुमार, दविंदर सिंह, हरप्रीत टांडा आदि बजरंगी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here