
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सतगुरू रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के मौके पर होशियारपुर के मोहल्ला बस्सी ख्वाजू की गली नं. 11 में मोहल्ला निवासियों के सहयोग से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसका मोहल्ला निवासियों नें फूलों की वर्षा करके श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इस मौके पर सतगुरू रविदास महाराज जी की बाणी का गुणगान किया गया और सभी ने लंगर ग्रहण करके सतगुरू का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रधान ध्यान चंद ध्याना, मोहन लाल, गुरमीत राम, गुरप्रीत, सौरव कुमार, राहुल, दर्शन लाल, अवतार सिंह, बब्बू, महिंदर पाल, सोमनाथ, राजीव कुमार, कौशिक, संदीप कुमार, अमरीक, दीपांशु और निखिल आदि उपस्थित रहे।












