
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व एम.डी.ओ. सरवण कुमार की पत्नी ऊषा रानी, जिनका बीते दिन निधन हो गया था, उनके निमित्त गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, नजदीक रौशन ग्राउंड, होशियारपुर में पाठ के भोग डाले गए और श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के कीर्तनी जत्थे द्वारा वैराग्यमयी कीर्तन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद (राज्य सभा) एवं बहुजन समाज पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी और अन्य वक्ताओं द्वारा दिवंगत आत्मा ऊषा रानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही मिलनसार, नेक दिल और मधुर स्वभाव वाली शख्सियत थीं। उनके निधन से परिवार और सगे-संबंधियों को कभी न पूरा होने वाला घाटा पड़ा है।
इस अवसर पर इंजीनियर जगदीश लाल बद्धण अध्यक्ष श्री गुरु रविदास चैरिटेबल सभा पंजाब, ठेकेदार भगवान दास संधू, शिव सिंह बंगड़, मास्टर महिंदर सिंह हीर, गुरचरण सिंह अध्यक्ष श्री गुरु रविदास सभा, रविदास नगर, जोगिंदर सिंह पूर्व सुपरिटेंडेंट बिजली बोर्ड, जरनैल सिंह हीर स्टेट अवार्डी सदस्य डिसेबिलिटी होशियारपुर, मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ डिसेबिलिटी अफेयर्स, मास्टर ओम लाल, केवल सिंह हीर शेरपुर, सरबजीत सिंह विरदी, कश्मीर लद्धड़, पूर्व एम.सी. मोहिंदर सिंह कलसी, प्रेम सिंह पूर्व मेयर पिपलांवाला, एम.सी. रूप नगर परमजीत सिंह टिस्सा, चमन लाल, सुपरिटेंडेंट पावर कॉम, मास्टर जीत राम, मास्टर जतिंदर कुमार, राम चंद पूर्व ए.एस.आई., इंजीनियर गुरिंदर सिंह संधू की ओर से कनाडा से शोक संदेश भेजा गया, भारतीय विकलांग क्लब पंजाब (रजि.) की ओर से भी शोक संदेश भेजा गया। हरजिंदर सिंह हरगढ़ियां के अलावा बड़ी संख्या में शख्सियतें उपस्थित थीं। स्टेज सचिव की भूमिका हरजिंदर सिंह हरगढ़ द्वारा निभाई गई।












