
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चोहाल, होशियारपुर में 77वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के साइट प्रेसिडेंट राजेश अरोड़ा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने ध्वज आरोहण की रसम अदा की और सिक्योरिटी टीम ने सलामी दी।

मुख्य अतिथि राजेश अरोड़ा ने गणतंत्र दिवस के महत्व का संदेश दिया और कर्मचारियों से देश के विकास में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गयाI साइट एचआर हेड अविनाश सिंह ने सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर परवीन जॉली, रोहित तुली, अमित रॉय, अभय गुप्ता और भूपिंदर सिंह और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।












