Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur समाज के सहयोग से साकार होगा नशा मुक्त पंजाब का सपना: ज़िम्पा

समाज के सहयोग से साकार होगा नशा मुक्त पंजाब का सपना: ज़िम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व और विधायक ब्रम शंकर शर्मा (ज़िम्पा) के  सक्रिय नेतृत्व में “युद्ध नशे के  विरुद्ध” अभियान के तहत आज होशियारपुर में एक विशाल एवं ऐतिहासिक जन रैली का आयोजन किया गया। यह जन रैली सेशन चौक से घंटा घर चौक तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों, छात्रों, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Advertisements

इस अवसर पर विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि नशा पंजाब की तरक्की और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। पंजाब की धरती, अपने नौजवानों और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित व सुनहरे भविष्य के लिए यह लड़ाई हर हाल में जीतनी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विधायक ज़िम्पा ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त पंजाब का सपना तभी साकार हो सकता है, जब समाज का हर वर्ग इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और किसी भी प्रकार की नशे की प्रवृत्ति दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

जन रैली के दौरान “नशों को ना, ज़िंदगी को हां” और “नशा मुक्त पंजाब” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। विधायक ज़िम्पा ने कहा कि यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि पंजाब को फिर से रंगला, खुशहाल और सुरक्षित बनाने का जन आंदोलन है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से यह पवित्र लड़ाई अवश्य सफल होगी और पंजाब एक बार फिर प्रगति और खुशहाली की राह पर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर नशा मुक्ति मोर्चा के जिला कोऑर्डिनेटर सतवंत सिंह सियान, वरिंदर शर्मा बिंदु, विधानसभा कोऑर्डिनेटर कंचन देओल,
हल्का इंचार्ज अमरजोत सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल सुमन, कुलविंदर सिंह हुंदल, पार्षद मनजीत, महिला विंग अध्यक्ष मनजोत कौर, गुरमेल सिंह सतपाल के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here