Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur जिला स्तरीय स्कूल रोड सेफ्टी मुकाबला रेलवे मंडी स्कूल में करवाए गए

जिला स्तरीय स्कूल रोड सेफ्टी मुकाबला रेलवे मंडी स्कूल में करवाए गए

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डायरेक्टर स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम गुरिंदरजीत कौर की देखरेख में स्कूल रोड सेफ्टी संबंधी पोस्टर मेकिंग तथा क्विज मुकाबले सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में लेक्चरर प्रभजोत सिंह नोडल अधिकारी स्कूल रोड सेफ्टी की निगरानी में करवाए गए। जिसमें होशियारपुर के अलग-अलग ब्लॉकों से आए हुए विद्यार्थियों ने भाग लिया।  क्विज मुकाबले में रेलवे मंडी की मनजोत कौर सैनी, भावरीत और जैस्मिन कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही के गुरजीत सिंह हरजोत तथा अंश सुमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Advertisements

सरकारी हाई स्कूल मोहल्ला फतेहगढ़ की सुनहा,  मरियम, तथा नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलाही के शिवम ने पहला तथा रेलवे मंडी स्कूल की हरमनप्रीत कौर ने दूसरा तथा सरकारी हाई स्कूल पट्टी की तरनजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रिंसिपल राजन अरोड़ा, मुख्य अध्यापक हरीश कुमार शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। मुकाबलो में मुख्य अध्यापक हरीश शर्मा, रीता ठाकुर, विजय कुमार, मुकेश मल्होत्रा जितेंद्र कुमार संजीव कुमार ने जज की भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here