
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चेयरमैन संजीव वासल व सी ई ओ राघव वासल के दूरदर्शी, गतीशील अतः सशक्त नेतृत्व आधीन संचालित जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर को हाल ही में परेंटस च्वाइस अवार्ड और यूनिक क्लासरूम एंगेजमेंट इनिशिएटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया। एक भव्य समारोह में ये अवार्ड प्रदान किए गए। जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर न केवल होशियारपुर में बल्कि पूरे राज्य में रैंकिंग में नंबर 1 बना।

वासल एजुकेशन द्वारा वर्ष 2009 से शुरू हुए इस संस्थान ने दिन दुगुनी रात चौगुनी उन्नति की है तथा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई है। गौरवतलब है कि वासल एजुकेशन संचालित इस संस्थान ने स्कूल के स्लोगन ‘एव्राी चाइल्ड एव्री चांस एव्री डे’ को चरितार्थ कर दिखाया है यहीं कारण है कि एजुकेशन टुडे की रैंकिग में स्कूल नंबर 1 पर आया है।
स्कूल में विषय संवर्धन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को अनुभव आधारित अध्ययन करने का अवसर मिलता है।सी बी एस ई द्वारा नवीतम राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2023 के मानदंडों के अनुसार व नई तकनीकों से छात्रों को सीखने का अवसर मिलता है। प्रत्येक विषय अध्यापक छात्रों को स्वयम् अध्ययन करके सीखने के लिए प्रेरित करते हैं ताकि उनके कौशल को निखारा जा सके। स्कूल में समग्र शिक्षण विद्यार्थी केंद्रित होने के कारण छात्रों का सर्वांग विकास संभव है।
पढ़ाई के साथ – साथ खेलों और अन्य गतिविधियों द्वारा भी छात्र नए अनुभव पाते हैं। वहीं छात्रों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे देशों के छात्रों से परस्पर विचार सांझा करने और उनकी पढ़ाई संबंधी रणनीतियों को सीखने और सीखाने का मौका मिलता है। वासल एजुकेशन ने कई इंटरनैशनल संस्थानों के साथ मिलकर अपने संस्थानों के छात्रों के लिए बेहतर विकल्प रखें हैं ताकि छात्रों को प्रत्येक गतिविधि से जोड़ा जा सके।
स्कूल प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्र जी ने बताया कि अभिभावकों ने जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल को सी बी एस ई स्कूल करिकुलम में उत्तम मानते हुए अत्याधिक वोट देकर ‘परेंटस च्वाइस अवार्ड 2025’ के लिए नंबर 1 का दर्जा दिलवाया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि स्कूल में यूनिक क्लासरूम एंगेजमेंट कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के कारण स्कूल को यूनिक क्लासरूम एंगेजमेंट इनिशिएटिव अवार्ड 2025’ से नवाजा गया।
वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल ने अवार्ड मिलने के बाद खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वासल एजुकेशन के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक संस्थान शिक्षा की गुणवता के कारण शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियाँ हासिल कर सका है। इस मौके पर चेयरमैन संजीव वासल ने स्कूल प्रधानाचार्या अध्यापक वर्ग छात्रों, अभिभावकों और समस्त वासल एजुकेशन के सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि यह संस्थान हमेशा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वचनबद्ध रहेगा।












