
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एस. सी. ई. आर. टी. के दिशा निर्देशों अनुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम गुरिंदरजीत कौर की देखरेख में मिशन समर्थ -4.0 के तहत होशियारपुर ब्लॉक 1 तथा ब्लॉक 2 के स्कूल प्रमुखों की एकदिवसीय कार्यशाला आज सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में लगाई गई। जिला रिसोर्स कोऑर्डिनेटर अंकुर शर्मा के नेतृत्व में इस कार्यशाला में ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर रीटा कुमारी, सरजू सूरी, भारती, रुपिंदर कौर, सीमा रानी, हरमनदीप सिंह, संदीप कुमार, तथा योधमल पाल ने इस मिशन के तहत अंग्रेजी, गणित तथा पंजाबी विषय से संबंधित अलग-अलग पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने इस मौके पर बताया कि मिशन समर्थ के तहत विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए स्कूल में पहले चार पीरियड रखे गए हैं।

अगर कोई इसमें तब्दीली करना चाहता है तो उसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी की मंजूरी लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई में पूरी तरह से सक्षम करना है। जिसके तहत विद्यार्थियों को तीन अलग-अलग कैटेगरी में बांटकर उन्हें पढ़ाई करवाई जाएगी। विभाग का यह प्रयास है कि सभी बच्चे अपने-अपने विषय को पूरी तरह से समझे तथा उसे करने में सक्षम बन सके। उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग जिला व प्रदेश स्तर के अधिकारियों द्वारा निरंतर रूप से की जाएगी। अगर कहीं भी कोई डाटा मिसमैच हुआ तो फिर उसका जवाब स्कूल प्रबंधन को देना होगा। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के सहयोग से ही पंजाब पिछली बार शिक्षा के क्षेत्र में देश भर में पहले स्थान पर आया था।
इस बार भी अध्यापकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह विद्यार्थियों को पूरी तनदही से मेहनत करवाएंगे। अंकुर शर्मा ने कहा कि इस संबंध में संबंधित विषयों के अध्यापकों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इस मौके पर प्रिंसिपल शैलेंद्र ठाकुर, प्रिंसिपल त्रिलोचन सिंह, प्रिंसिपल राजन अरोड़ा, प्रिंसिपल राकेश कुमार, प्रिंसिपल वैशाली चड्ढा, प्रिंसिपल भारत भूषण, प्रिंसिपल मृदुला शर्मा, प्रिंसिपल रमनदीप कौर, प्रिंसिपल सुरजीत सिंह, बलविंदर कौर बरियाना, हेडमिस्ट्रेस गगनदीप कौर, हेडमिस्ट्रेस दीप्ति ढिल्लों, मनोज कैनेडी, हरप्रीत कौर, समरितु राणा, श्रुति शर्मा, मेनका भट्टी सहित अलग-अलग स्कूलों के प्रिंसिपल तथा हेडमास्टर हेडमिस्ट्रेस आदि उपस्थित थे। फोटो कैप्शन: कार्यशाला को संबोधित करते जिला रिसोर्स कोऑर्डिनेटर अंकुर शर्मा तथा उपस्थित स्कूल प्रमुख।












