Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur अमृत उद्यान उत्सव 2026: आम जनता के लिए खुल गया राष्ट्रपति भवन का बगीचा, इस बार ‘बबलिंग...

अमृत उद्यान उत्सव 2026: आम जनता के लिए खुल गया राष्ट्रपति भवन का बगीचा, इस बार ‘बबलिंग ब्रूक’ होगा मुख्य आकर्षण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट- नीरज धीमान। राष्ट्रपति भवन का विश्व प्रसिद्ध ‘अमृत उद्यान’ (पूर्व में मुगल गार्डन) आम जनता के लिए खुल गया है। 31 मार्च 2026 तक चलने वाले इस ‘उद्यान उत्सव’ का उद्घाटन रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। इस बार पर्यटकों के लिए कई नई सुविधाएं और आकर्षण जोड़े गए हैं।

Advertisements

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक दीदार, सोमवार को रहेगा बंद पर्यटक सप्ताह में छह दिन (मंगलवार से रविवार) सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे। अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे तक ही होगा। रखरखाव के लिए प्रत्येक सोमवार को उद्यान बंद रहेगा। इसके अलावा, 4 मार्च को होली के अवसर पर भी अवकाश रहेगा।

क्या है खास? ‘बबलिंग ब्रूक’ और ट्यूलिप का संगम इस साल का मुख्य आकर्षण ‘बबलिंग ब्रूक’ (कल-कल बहती जलधारा) है, जो बगीचे मेंCascades और पैदल रास्तों के साथ बनाई गई है। इसके साथ ही बोनसाई गार्डन, सर्कुलर गार्डन और 140 से अधिक किस्मों के गुलाब के साथ-साथ रंग-बिरंगे ट्यूलिप पर्यटकों का मन मोह लेंगे।

एंट्री फ्री, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य उद्यान में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है, लेकिन इस बार ‘ऑन-द-स्पॉट’ बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। सभी आगंतुकों को आधिकारिक वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in) पर जाकर पहले से स्लॉट बुक करना होगा। प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू के पास स्थित गेट नंबर 35 से होगा।

विशेष श्रेणियों के लिए आरक्षित दिन:

·         3 मार्च: रक्षा और अर्धसैनिक बलों के लिए

·         5 मार्च: वरिष्ठ नागरिकों के लिए

·         10 मार्च: महिलाओं और जनजातीय स्वयं सहायता समूहों के लिए

·         13 मार्च: दिव्यांगजनों के लिए

पर्यटकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक हर 30 मिनट में मुफ्त शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here