Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur 14 को निकाली जाएगी शिवरात्रि उत्सव कमेटी की ओर से शोभायात्राः हरीश...

14 को निकाली जाएगी शिवरात्रि उत्सव कमेटी की ओर से शोभायात्राः हरीश खोसला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवरात्रि उत्सव कमेटी की ओर से महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंधी शिवरात्रि उत्सव कमेटी के अध्यक्ष हरीश खोसला ने सभी नगरनिवासियों को बधाई देते हुए महाशिवरात्रि पर्व शोभायात्रा में पहुंचने का खुला निमंत्रण दिया है। उन्होंनें बताया कि महाशिवरात्रि उत्सव कमेटी की ओर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा शिव मंदिर बंसी नगर से शुरू होकर सैशन चौक, सरकारी कालेज चौक, फगवाड़ा चौक (श्री राम चौक) के अलावा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुए वापिस सैशन चौक में सभी शिव मंडलियों का सम्मान किया जाएगा तथा इस पश्चात् वापिस सायं शिव मंदिर बंसी नगर में ही यात्रा का विधिवत समापन होगा। इस अवसर पर शिवरात्रि उत्सव कमेटी ने विधिवत शिव मंदिर बंसी नगर को यात्रा आयोजन का निमंत्रण दिया। इस मौके पर बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी और शिव मंदिर बंसी नगर के अध्यक्ष डा. रमन गई ने कहा कि शिवरात्रि पर्व पर महाशिवरात्रि शोभायात्रा के सभी शिव भक्तों का हार्दिक स्वागत है।

Advertisements

उन्होंनें सभी शिव भक्तों को श्रद्धा व उल्लास के साथ महाशिवरात्रि शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की बात कही। डा. घई ने बताया कि महाशिवरात्रि शोभायात्रा के अवसर पर बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी और शिव मंदिर बंसी नगर की ओर से अटूट लंगर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर डा. रमन घई ने बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी, शिव मंदिर बंसी नगर व समूह नगर निवासियों को ओर से महाशिवरात्रि पर्व शोभायात्रा के आयोजन के लिए शिवरात्रि उत्सव कमेटी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर जगदीश मिन्हास, अशोक गोल्डी बिल्ला, देस राज ठाकुर, हरीश बेदी, मोहित संधू, राज कुमार, प्रिंस कुमार, विनीत पटियाल, अमित पटियाल, विक्रांत शर्मा, प्रदीप शाह, लक्की ढींगरा, राजा, राज कुमार बिल्ला, सलोचना, अमन, सिम्मी, चंचल, अनीता, प्रीती, रीतू घई, कृष्णा, राकेश, विजया, कांता, राज, विजय, लक्ष्मी, सविता, कमल नूरी, दीक्षा, निशा, सीमा, पिंकी, शशि, रानी, भारती व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here