
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सीकेडी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, अमृतसर के वाइस प्रिंसिपल सह प्रोफेसर डॉ. गुरजीत सिंह ने साइबर सुरक्षा विषय पर अपना व्यापक विज़न साझा किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा शिक्षा को शैक्षणिक संस्थानों में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाना चाहिए।

डॉ. गुरजीत सिंह ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और ब्लॉकचेन जैसी उभरती तकनीकों के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर खतरों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नेटवर्क सुरक्षा, इंट्रूज़न डिटेक्शन सिस्टम और विद्यार्थियों में साइबर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। वर्तमान में साइबर सुरक्षा में पोस्टडॉक्टरल शोध कर रहे डॉ. सिंह के पास 16 वर्षों का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव है। उनके शोध कार्य अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं तथा एआई आधारित प्रणालियों और साइबर तकनीक से संबंधित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पेटेंट भी उनके नाम दर्ज हैं। डॉ. गुरजीत सिंह ने संस्थानों में साइबर सुरक्षा लैब स्थापित करने, एथिकल हैकिंग कार्यशालाओं के आयोजन तथा शोध आधारित सुरक्षा समाधान विकसित करने का आह्वान किया। उन्ह












