Sunday, November 1, 2026
Home Punjab अंबूजा मनोविकास केंद्र सलोरा का वार्षिक समारोह आयोजित, राज्यसभा सदस्य सतनाम और...

अंबूजा मनोविकास केंद्र सलोरा का वार्षिक समारोह आयोजित, राज्यसभा सदस्य सतनाम और व लालपुरा ने की शिरकत

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), ध्रुव नारंग। गांव सलोरा स्थित अंबूजा मनोविकास केंद्र में आयोजित वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सरदार अजयवीर सिंह लालपुरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में राज्यसभा सदस्य सरदार सतनाम सिंह संधू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में मनोविकास केंद्रों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संस्थाएं समाज के उन बच्चों के लिए आशा की किरण बनती हैं जिन्हें विशेष सहयोग और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा ने भी बच्चों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए और अपनी सफलता की कहानी बताते हुए कहा कि यदि व्यक्ति में लगन और मेहनत करने की इच्छा हो तो वह किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा और संघर्ष के बल पर हर व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए बेहद आवश्यक बताया।

समारोह के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस आयोजन की सफलता के लिए प्रिंसिपल मैडम अनुपमा का विशेष धन्यवाद किया गया, जिनके मार्गदर्शन में यह संस्था बच्चों के मनोविकास और उनके बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here