Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur शिवजी पार्क बीरबल नगर का होगा सौंदर्यीकरणः हैप्पी सूद  

शिवजी पार्क बीरबल नगर का होगा सौंदर्यीकरणः हैप्पी सूद  

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बीरबल नगर वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान अशोक सूद (हैप्पी) ने बीरबल नगर स्थित शिवजी पार्क की सफाई व पौधों की कटाई संबधी कॉपरेशन के मेयर व कमिशनर का धन्यवाद किया। उन्होंनें कहा कि एक बार ही शिकायत देने पर सेक्रेटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार अपने साथियों सहित पार्क मे पहुंचे तथा तुरंत ही सफाई का काम शुरू करवा दिया। इस मौके पर प्रधान हैप्पी सूद ने साथ में घूमकर पूरी स्थिति का जायजा करवाया और कहा कि महीने में दो बार उनकी टीम हमारे मोहल्ले का नरिक्षण करेगी।

Advertisements

हैप्पी सूद ने सभी मोहल्ला निवासियों की तरफ से विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा, मेयर सुरिंदर कुमार तथा पूरी टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सेठ चमन लाल अग्रवाल, ललित सद, डा. भारत भूषण सूद, राजीव सूद, राजेश अग्रवाल, राजेश भल्ला, निखिल कुमार माली सोहन, बिक्रांत शर्मा, गुलशन बत्रा, नीरज अग्रवाल, रश्मि सूद, पूजा भल्ला, संगीता, नेहा अग्रवाल, सुमन सूद, दीपाली, राहुल अग्रवाल, अर्पण सूद, वैभव सोनी इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here