Wednesday, November 11, 2026
Home Hoshiarpur अगर आपके पास सरलता, सहजता, शून्यता और भगवान की शरणागति है तो...

अगर आपके पास सरलता, सहजता, शून्यता और भगवान की शरणागति है तो भगवान आपके पास खुद आएंगेः देवी भक्तिप्रभा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल के स्वर्णिंम जयंती के मौके पर श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी सरस्वती महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में करवाए जा रहे श्री राम नवमीं महोत्सव के पांचवें दिन कथा करते हुए देवी भक्तिप्रभा ने भक्ति में भक्ति का महात्व बताया। उन्होंने एक सरल भक्त की कथा सुनाते हुए कहा कि किस प्रकार उसने अपने गुरु जी की बात मानकर खाना बनाने के बाद बहुत ही सरल भाव से भगवान को बुलाया और उसके बुलाने पर भगवान प्रकट हो जाते हैं व अपने भक्त के हाथों से बने प्रसाद को पाकर भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। भक्त के भाव, सहजता, शून्यता, शरणागति और सरलता के कारण गुरु जी को भी भगवान के दर्शन हुए।

Advertisements

उन्होंने बताया कि अगर उक्त गुण हमारे में हैं तो हमें भगवान को कहीं खोजने की जरुरत नहीं बल्कि भगवान खुद हमें खोजते हुए हमारे सनमुख प्रकट हो जाएंगे। देवी भक्तिप्रभा ने भजनों के माध्यम से उपस्थित को भक्ति की शक्ति के दर्शन करवाए। इस मौके पर स्वामी प्रकाशानंद जी ने शुभाशीष देते हुए कहा कि जो लोग कथा सुनते और करवाते हैं उन पर भगवान की कृपा बरसती है तथा श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल की तरफ से इस पावन आयोजन का अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ लें और इसके भागीदार बनें। इस मौके पर प्रधान हरीश सैनी, सुरेन्द्र ओहरी, महिंदरपाल गुप्ता, पार्षद एडवोकेट लवकेश ओहरी, सुनील प्रिय, सुरेन्द्र लक्की, रमन वर्मा, मोहन लाल पहलवान, पंडित ओंकारनाथ शर्मा, प्यारे लाल सैनी, चंद्रशेखर गौतम, स्वतंत्र कुमार तिवारी, विशाल गोलू, पं. लक्ष्मी नारायण, हरीश शर्मा, जोगेश विज, राज कुमार वर्मा, कमल वर्मा, सतविंदर शर्मा, सुखदेव लक्की, मारुति संकीर्तन मंडल बुद्ध राम कालोनी का  सदस्याओं के अलावा बृज लाल आनंद, कृष्ण गोपाल आनंद, हिमांशू सिंगला, सुरेन्द्र कुमार पुष्प आटो सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रुपी भंडारा लगाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here