Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur नूरपुर जट्टां में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों...

नूरपुर जट्टां में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई: संजीव तलवार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नूरपुर जट्टां (गढ़शंकर) में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी की शिरोमणि अकाली दल के हलका प्रभारी संजीव तलवार ने कड़े शब्दों में निंदा की है। आज यहाँ जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल शर्मनाक है, बल्कि समाज की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने की एक गहरी साजिश का हिस्सा है।

Advertisements

संजीव तलवार ने वर्तमान सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा, “यह बेहद अफसोसजनक है कि जो सरकार बाबा साहेब के नाम पर वोट बटोर कर सत्ता में आई, आज वह उनके सम्मान की रक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। ऐसी घटनाएं प्रशासनिक ढिलाई का नतीजा हैं।” उन्होंने मांग की कि प्रशासन इस घटना के दोषियों को बिना किसी देरी के तुरंत गिरफ्तार करे और उनके खिलाफ ऐसी मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

संघर्ष की चेतावनीः संजीव तलवार ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि बाबा साहेब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि पुलिस और प्रशासन ने जल्द न्याय नहीं दिया और दोषियों पर नकेल नहीं कसी, तो शिरोमणि अकाली दल तीखा संघर्ष शुरू करने और बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा।
उन्होंने समूह संगत और क्षेत्र निवासियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि शिरोमणि अकाली दल बाबा साहेब के सम्मान के लिए हर मोर्चे पर डटकर खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here