Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur आप सरकार से किसानों को झूठे वायदों व लाठियों के सिवा कुछ...

आप सरकार से किसानों को झूठे वायदों व लाठियों के सिवा कुछ नहीं मिलाः सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा  नेता तीक्ष्ण सूद  द्वारा जारी प्रेस नोट  में आम आदमी पार्टी  सरकार  की किसानों के प्रति संवेदनहीनता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले आप के नेता किसान हितैषी होने के दावे करती नहीं थकते थे। सत्ता में आने के बाद इन्होने किसानो को पूरी तहर नज़र अंदाज कर दिया, ना ही वायदे अनुसार सभी फसलों पर M.S.P दिया जा रहा है, ना ही फ़सल सुरक्षा बीमा करवाया जा रहा है तथा ना ही कुदरती आफत से हुए नुकसान की भरपाई  की गई  है।  

Advertisements

इस बार रवि की फसले मौसम खराब हो जाने के कारण  तबाह हो रही है। परन्तु सरकार के के कान  पर जूं तक नहीं रेग रही। किसान जब अपनी बात करते है या आन्दोलन करते है  तो उन पर लाठियों की बौछार की जाती है। परन्तु फसल के मुआवजे के मामले में सरकार चुपी साधे बैठी है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के कारण आदमी पार्टी  सरकार  सत्ता में आई थी  अब वही किसान मान सरकार को अर्श से फर्श पर लेकर रहेगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here