Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur एसएएन जैन हाई स्कूल में अक्षर आरंभ एवं पुरस्कार वितरण समारोह करवाया...

एसएएन जैन हाई स्कूल में अक्षर आरंभ एवं पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए एन जैन हाई स्कूल शीश महल बाजार में जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन जी की अध्यक्षता में नर्सरी कक्षा के बच्चों से अक्षर आरंभ करवाया गया। बच्चों से अनाज पर ॐ लिखवा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisements

जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन जी ने बताया कि छोटे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उन्हें अपने देश की संस्कृति से भी जोड़ना चाहिए ।उन्होंने शिक्षा सत्र 2025 -26 में कक्षा में प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त अजीत जैन ,प्रधान राकेश जैन , सेक्रेटरी आदित्य जैन , अशोक जैन, नवनीत जैन व अन्य सदस्य और स्कूल की मुख्य अध्यापिका संजू सोनी और समूह स्टाफ उपस्थित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here